होली के रंग - प्रकृति के संग
होली में लगाये जाने वाले विभिन्न रंग आकर्षक तो लगते ही हैं, अगर इन्हें घर पर ही बनाया जाये तो ये स्वास्थ्य और त्वचा के लिए फायदेमंद भी हो सकते हैं।
तो आइये इस बार बनाएं घर पर ही बनाएं होली के आकर्षक रंग -
पीला रंग - हल्दी पाउडर को बेसन, मैदा या आटे में मिलाएं। इसके अलावा अमलतास या गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों को धूप में सुखाएं और बारीक पीस लें। अब इन्हें बेसन में मिला लें। यदि आपको रंग बिलकुल पीला ही चाहिए तो एक चम्मच हल्दी को दो लीटर पानी में घोलकर अच्छी तरह उबाल लें ताकि रंग पक्का हो जाए।

लाल रंग - लाल चंदन से बनता है अत्यंत सुंदर लाल चटकदार रंग। यह त्वचा के लिए भी लाभकारी है। यदि गीला रंग बनाना है तो दो चम्मच लाल चंदन पाउडर को एक लीटर पानी में उबालकर छान लें। लाल अनार का छिलका पानी में उबाल लें। इससे भी बढ़िया लाल रंग मिलेगा।
हरा रंग - हरे रंग के लिए मेंहदी का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलमोहर की पत्तियों को सुखाकर पाउडर भी बना सकते हैं। यदि गीला रंग बनाना है तो दो चम्मच मेंहदी एक लीटर पानी में घोल लें। इसके अतिरिक्त पालक, धनिया या पुदीने की पत्तियां पीसकर पानी में घोल लें। हो गया।
काला रंग - आंवले के सूखे फलों को रात भर लोहे के बर्तन में भिगो दें। सुबह छान लें और जी भरकर खेलें। आप काले अंगूरों का रस भी प्रयोग कर सकते हैं।
भूरा रंग - भूरे रंग के लिए कत्थे को पानी में घोल लें या चाय अथवा काफी में से कोई भी पानी में उबालकर भूरा रंग बनाएं और जी भरकर खेलें होली। रोशनी साहू
Post a Comment